WhatsApp बिजनेस ऐप डाउनलोड के लिए मौजूद, ऐसे करें इंस्टॉल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव
इंस्टैंट मैसेजिंग व्हाट्सएप के बिजनेस ऐप को लेकर कई खबरें आई हैं। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिजनेस टूल की एपीके फाइल डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इसे एंड्रायड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। आपको बता दें कि इसकी एपीके फाइल थर्ड पार्टी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ऐसे करें डाउनलोड-
यूजर्स इसकी एपीके फाइल किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या एपीके मिरर वेबसाइट डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सभी यूजर्स इस ऐप के टेस्टर नहीं बन सकते हैं। अगर आप बिजनेस यूजर हैं और आपकी कोई फर्म है तो ही आप इस टूल का इस्तेमाल कर पाएंगे।
Bookmyshow ने किया है करार-
Bookmyshow ने व्हाट्सएप के नए टूल के साथ पार्टनरशिप की थी। इसके तहत इसके तहत व्हाट्सएप को डिफॉल्ट टिकट कंफर्मेशन चैनल बनाया है। इस फीचर के तहत जब भी यूजर Bookmyshow से टिकट बुक करेंगे तो उसका मैसेज या मोबाइल टिकट उन्हें व्हाट्सएप पर मिल जाएगा।
साथ ही ईमेल पर भी टिकट बुकिंग की जानकारी भेज दी जाएगी। आपको बता दें कि व्हाट्सएप फॉर बिजनेस प्रोग्राम से जुड़ने वाली Bookmyshow पहली भारतीय कंपनी है।
ऐसा है व्हाट्सएप का बिजनेस फीचर-
व्हाट्सएप के नए फीचर के जरिए यूजर्स कंपनियों से संपर्क स्थापित कर पाएंगे। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट में यह भी कहा गया था, 'हम छोटी कंपनियों को फ्री व्हाट्सएप बिजनस ऐप देकर नए टूल्स तैयार कर उनकी टेस्टिंग कर रहे हैं। इसके अलावा बड़ी कंपनियां जैसे एयरलाइन्स, ई कॉमर्स साइट्स और बैंकों के लिए भी तैयारी चल रही है, जो इस प्लेटफॉर्म से ग्राहकों के बड़े बेस से संवाद स्थापित कर पाएंगी।'


No comments