नया रैनसमवेयर, जो सिस्टम अनलॉक करने के लिए मांगता है न्यूड फोटो - सौरभ कुमार श्रीवास्तव
दुनिया में खौफ मचाने के बाद वानाक्राय नाम के एक नए रैनसम वेयर ने दस्तक दी है। यह अभी तक आ चुके रैनसमवेयर के मुकाबले काफी खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि इसमें फाइल को अनलॉक करने के लिए आपको अपनी न्यूड फोटो हैकर को भेजनी होगी।
MalwareHunterTeam के शोधकर्ताओं ने इस सॉफ्टवेयर का नाम 'nRansomware' रखा है। यह ग्रुप रैनसमवेयर पर नजर रखता है। इस रिसर्च ग्रुप ने हाल ही में एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें हैकर्स के मैसेज दिखाया गया है। इसमें लिखा है कि- तुम्हारा कंप्यूटर लॉक कर दिया गया है। तुम इसे स्पेशल अनलॉक कोड के जरिये ही अनलॉक कर सकते हो।
वेब में बेच देंगे तस्वीरें
इसके बाद पीड़ित को एक खास वेबसाइट पर ई-मेल एकाउंट बनाने को कहा जाता है और उसी ई-मेल से हैकर को मेल करने को कहा जाता है। इस मैसेज में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हमारे रिप्लाई करने के बाद आपको अपनी कम से कम 10 न्यूड फोटोज भेजनी हैं। इसके बाद हम यह वैरिफाई करेंगे कि वे तस्वीरें आपकी हैं या नहीं। हैकर्स ने साफ कहा है कि हम तुम्हारी न्यूड तस्वीरों को डीप वेब में बेच देंगे।
हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस रैनसमवेयर से कितने लोग प्रभावित हुए हैं। मगर, वायरस टोटल और हाइब्रिड एनालिसिस सहित कई पब्लिक मालवेयर रिपॉजिटरीज ने इन फाइल्स को nRansom.exe के रूप में कैटेगराइज किया है।
स्क्रीन लॉकर है यह वायरस
बताया जा रहा है कि यह एक स्क्रीन लॉकर है, इसलिए इसमें फाइलें एन्क्रिप्ट नहीं की गई हैं। MalwareHunterTeam ने ट्विटर मैसेज के जरिये मदरबोर्ड को यह जानकारी दी है। टीम ने आगे कहा कि अभी तक उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस वायरस से कितने कंप्यूटर इंफेक्टेड हुए हैं।
हालांकि, नए मैलेशियस सॉफ्टवेयर के जरिये हैकर्स किसी विक्टिम की न्यूड तस्वीरों की मांग करते हैं। रैनसम मांगने का यह बिल्कुल नया तरीका है। साइबर हैकर्स सालों से महिलाओं की जासूसी करते रहे हैं और मैलवेयर के जरिये वे उनकी न्यूड तस्वीरों सहित कई और तस्वीरें चुराते रहे हैं।


No comments